Badwani News: सांसद ने पौधा रोपण कर CM शिवराज की लंबी आयु की कामना की

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सांसद गजेंद्र सिंह पटेल डीजे की धुन पर जमकर थिरके

421

Badwani News: सांसद ने पौधा रोपण कर CM शिवराज की लंबी आयु की कामना की

बड़वानी-सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने रेवाकुंज पहाड़ी पर पौधा रोपण कर मुख्यमंत्री की लंबी आयु के लिए कामना की , कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए खास है, आज से लाडली बहना योजना की हो रही शुरुआत, पौधरोपण के बाद पर्यावरण प्रेमियों के साथ डीजे की धुन पर जमकर थिरके सांसद

बड़वानी- आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है। इस अवसर पर जिलेभर में पौधारोपण के कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किए गए। क्षेत्रीय सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने बड़वानी शहर की रेवाकुंज पहाड़ी में पौधारोपण कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री एक संवेदनशील जननेता हैं। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की चिंता करते हैं, प्रत्येक सुख और दुख की घड़ी में नागरिकों के साथ दिखाई देते हैं। हम उनके जन्मदिन पर ईश्वर से मंगल कामना करते हैं, उन्हें स्वस्थ, सुखी दीर्घायु प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि मेरी सभी से अपील है कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लें, प्रकृति व पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को बीमारू राज्य से अग्रणी राज्य बनाया।
उन्होंने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से देश का अग्रणीय राज्य बनाने का काम किया है। सांसद पटेल ने बताया की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी से पौधा रोपण करने का आह्वान किया है क्यों की पेड़ आज जरूरत है जितने पेड़ होंगे उतनी ऑक्सीजन बढ़ेगी। उन्होंने कहा की आज का दिन प्रदेश के लिए, प्रदेश की बहनों के लिए भी खास है क्यों की आज से प्रदेश में लाडली बहना योजना का भी शुभारम्भ हो रहा है जिससे बहनों को हर माह 1000 रु मिलेंगे।
पौधरोपण के बाद सांसद पर्यावरण प्रेमियों के साथ डीजे की धुन पर जमकर थिरके।