Badwani News; स्व सहायता समूह की महिला ने CM से की चर्चा, सुनाई आत्मनिर्भर बनने की कहानी

CM ने कहा- Very Nice

1197

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

स्व सहायता समूह की महिलाओं के ऋण वितरण कार्यक्रम के तहत बड़वानी जिले की महिला सुधा बघेल से सीएम ने की चर्चा, आत्मनिर्भर बनने की कहानी सीएम ने सुनी सुधा की जुबानी, सीएम ने सुधा बघेल को कहा वेरी नाइस

बड़वानी: स्व सहायता समूह की महिलाओं को ऋण वितरण कार्यक्रम के तहत बड़वानी जिले के सनगांव निवासी महिला सुधा बघेल से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की।

सुधा बघेल ने स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद आत्मनिर्भर बनने की अपनी कहानी सीएम को सुनाई।

 

नेशनल स्तर पर प्रशिक्षण लेने के बाद जब खुद अन्य राज्यों में प्रशिक्षण देने गई और वहां उन्हें वेरी नाइस शब्द से संबोधित किया तो उस घटना को भी सीएम के साथ साझा किया जिसके बाद सीएम ने भी सुधा बघेल को वेरी नाइस बोलकर अन्य लोगों को सुधा बघेल से प्रेरणा लेने की बात कही।

सुधा बघेल ने कहा कि मैं अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं क्योंकि मैं कम पढ़ी-लिखी और छोटे से गांव की महिला हूं और आज अन्य राज्यों में जाकर दीदियों को प्रशिक्षण देती हूं।

कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने भी कहा कि सुधा जैसी महिलाओं से सभी महिलाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्री का प्रयास महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देता है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम ने जहाँ पूरे प्रदेश में तीन सौ करोड़ की सौगात दी वही बड़वानी जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं को करीब 4 करोड़ रुपयों के ऋण वितरण किए गए। कलेक्टर ने सांकेतिक रूप से महिलाओ चेक वितरित किए|

 देखिये वीडियो: क्या कह रही हैं, सुधा बघेल (स्वसहायता समूह)-

 

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, शिवराज सिंह वर्मा (कलेक्टर)-