Bangkok Flight Request : सीधी बैंकॉक फ्लाइट शुरू करने की मांग!

ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक में कई प्रस्ताव!

1052

Bangkok Flight Request : सीधी बैंकॉक फ्लाइट शुरू करने की मांग!

Indore : शहर में ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (TAFI) की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में इंदौर से बैंकॉक के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने की मांग उठी है। फेडरेशन के पदाधिकारी टीके जोस ने कहा कि इंदौर से और इंदौर के आसपास के शहरों से हर साल हज़ारो की संख्या में पर्यटन थाईलैंड जाते है। यहाँ से कोई सीधी फ्लाइट नहीं होने से पर्यटकों को को दिल्ली या मुंबई फ्लाइट के लिए जाना पड़ता है।

दिल्ली और मुंबई होते हुए जाने से पर्यटकों का पैसा भी अधिक खर्च होता है तो वही समय भी बर्बाद होता है। इसलिए एयर इंडिया से इंदौर से बैंकॉक के लिए सीधी फ्लाइट की मांग की जाएगी। क्योंकि, इससे यात्रियों और एयरलाइन दोनों को ही फायदा मिलेगा।

वही बैठक में इंदौर से दुबई की फ्लाइट को भी सप्ताह में तीन दिन किये जाने की मांग की जा रही है।अभी तक यह फ्लाइट हफ्ते में केवल एक ही दिन संचालित होती है। दुबई की फ्लाइट के लिए यात्रियों द्वारा अच्छा फीडबैक भी मिल रहा है। इसलिए इसे ज्यादा दिन चलवाने की मांग की जा रही है। वही दिवाली की वजह से दुबई की फ्लाइट एक तरफ से खाली ही जा रही थी। इसका किराया भी न्यूनतम चल रहा था। लेकिन, अब दीवाली के बाद इस फ्लाइट के किराए में भी इजाफा किया जाएगा।