Bank Robbery : PNB बैंक डकैती का खुलासा, रिटायर्ड सैनिक ने की वारदात, 6.64 लाख लूटे!

फुटेज से पुलिस आरोपी तक पहुंची, 4 लाख बरामद, आरोपी अभी फरार!

300

Bank Robbery : PNB बैंक डकैती का खुलासा, रिटायर्ड सैनिक ने की वारदात, 6.64 लाख लूटे!

Indore : विजय नगर इलाके में सिक्का स्कूल के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में डकैती का मामला पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि डकैती में बाणगंगा इलाके के रिटायर सैन्यकर्मी अरुण सिंह का हाथ है, जो सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का पता लगा लिया। आरोपी अभी भी फरार है, लेकिन पुलिस ने उसके घर से 4 लाख रुपए जब्त कर लिए।

इस लूट में रिटायर्ड सैन्यकर्मी का हाथ है, जो सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के घर छापा मारकर लगभग 4 लाख रुपए बरामद किए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वो फरार हो गया। पुलिस अब मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसका पता लगा रही है।

सिक्का स्कूल के सामने स्थित पीएनबी बैंक में मंगलवार दोपहर करीब 4:41 बजे बदमाश ने गोली चलाकर 6.64 लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले की जांच में विजयनगर, एमआईजी, लसूड़िया पुलिस और अपराध शाखा की 8 से ज्यादा टीमें जुटी थीं। पुलिस ने बैंक के अंदर के फुटेज निकाले, तो रेनकोट पहना लुटेरा नजर आया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर अपराधी को पकड़ने के लिए प्लान बनाया। आरोपी बापट चौराहा की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया था।

इससे स्पष्ट हो गया कि वह हीरानगर या बाणगंगा क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने जोन के फुटेज खंगाले तो शीतल नगर की तरफ से जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद वह श्यामनगर (हीरानगर) में घुस गया। इससे अहम सुराग हाथ लगा और पुलिसकर्मियों ने रात में ही श्यामनगर में डेरा डाल दिया।

IMG 20240717 WA0038

घर से 4 लाख रुपए बरामद 

श्यामनगर में पुलिस को आरोपी की बाइक खड़ी दिखाई दी। लोगों ने बताया गाड़ी अरुण सिंह की है और वह सेना से रिटायर हुआ है। फिलहाल वह गार्ड की नौकरी करता है। पुलिस ने तड़के अरुण से घर में छापा मारा तो वह फरार मिला। पुलिस को 4 लाख रुपये के आसपास की राशि घर में मिल गई। पुलिस ने अरुण के मोबाइल की लोकेशन निकाली तो राजगढ़ के आसपास की मिली। एक टीम राजगढ़ भी भेजी गई है।

पुलिस ने जाते ही बैंक परिसर को सील कर दिया था। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बदमाश नजर आ गया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने उसी से स्पष्ट कर दिया कि घटना में रिटायर्ड सैन्यकर्मी या सिक्योरिटी गार्ड शामिल है। इसके बाद पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंसी संचालकों से जानकारी ली। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।