Banner Sensation in Manawar : लोकल MLA की मांग को लेकर मनावर में बैनर लगा!

अज्ञात व्यक्ति ने बैनर लगाकर माहौल गरमा दिया, अंत में फाड़ा गया!

434

Banner Sensation in Manawar : लोकल MLA की मांग को लेकर मनावर में बैनर लगा!

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

Manawar (Dhar) : मनावर विधानसभा में पिछले 20 सालों से विधायक का प्रतिनिधित्व कुक्षी द्वारा किया जा रहा है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने यहां स्थानीय विधायक की मांग को लेकर नगर के गांधी चौराहे पर एक बैनर लगा दिया। बैनर में प्रमुख रूप से उल्लेख किया है कि ‘बीस साल से कुक्षी विधानसभा में मनावर विधानसभा गिरवी है। मनावर विधानसभा वासियों इसे छुड़वा लो। स्थानीय उम्मीदवार लाओ, मनावर विधानसभा बचाओ।’
यह बैनर किसने और क्यों लगाया है, इस पर पूरे दिन नगर में चर्चाओं का दौर जारी रहा। कई लोग बैनर के पीछे उन स्थानीय दावेदारों का हाथ बता रहे हैं, जो कांग्रेस और भाजपा में टिकट की दावेदारी जता रहे हैं। गांधी चौराहे पर रुककर जो भी यह बैनर पढता, उसकी पहली प्रतिक्रिया यही रहती है कि बैनर भाषा और उद्देश्य एकदम सही है।

IMG 20230704 WA0071

पिछले 15 सालों से भाजपा की रंजना बघेल यहां की विधायक थी, वे कुक्षी की रहने वाली है। इसी प्रकार गत 5 साल से यहां कांग्रेस के विधायक डॉ हीरालाल अलावा है, वे भी मूलतः कुक्षी तहसील के निवासी हैं। इसीलिए बैनर में मनावर विधानसभा को कुक्षी विधानसभा में गिरवी बताया गया। यही कारण है कि अब दावेदार स्थानीय की मांग को लेकर सक्रिय हो गए हैं। इस बैनर को लेकर विधायक डॉ हीरालाल अलावा के समर्थकों में काफी आक्रोश देखा गया। कार्यकर्ताओं ने तत्काल बैनर को फाड़कर वहां से हटा दिया।