Baraat Returned Without Bride : वरमाला से पहले दूल्हे का राज खुला, दूल्हा गायब!

दूल्हे के पिता ने दुल्हन के घर वालों का खर्च दिया, फिर उन्हें जाने दिया!

1631

Baraat Returned Without Bride : वरमाला से पहले दूल्हे का राज खुला, दूल्हा गायब!

Seedhi: शादियों में कई बार बड़ी विवादस्पद घटनाएं होती है, जिसका अंत भी अच्छा नहीं होता। कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में यहां देखने को मिला। दूल्हे की एक ऐसी बात ऐनवक्त पर दुल्हन के परिवार को पता चली कि बवाल हो गया। दरवाजे पर तोरण के बाद दूल्हा गायब हो गया। अब शादी तो होना नहीं थी, इस कारण दोनों परिवारों में विवाद हो गया जिसका निपटारा लेनदेन और लिखित समझौते के बाद हुआ।

अब जानिए वो पूरी घटना जिसने इस शादी का माहौल बिगाड़ दिया। सीधी के शक्ति पैलेस में 22 जून को एक शादी होना थी। हंसी-ख़ुशी से बारात दरवाजे पर पहुंची। सारी रस्में निभाई गई। लेकिन, जयमाला से पहले दुल्हन के घर वालों को एक ऐसी गोपनीय बात पता चली, जो दुल्हन के परिवार ने छुपाई थी। ये बात उसी समय दूल्हे को भी पता चल गई कि उसका राज खुल गया है। वो किसी के साथ बाइक पर बैठकर गायब हो गया।
तोरण और द्वार पूजन के बाद दुल्हन वरमाला लेकर दूल्हे का मंडप में इंतजार ही करती रही, पर दूल्हा नहीं आया। काफी देर के इंतजार के बाद जब दूल्हा नहीं आया तो दुल्हन निराश होकर नीचे उतरना पड़ा। इसके बाद शुरू हुआ असल विवाद।

IMG 20230627 WA0006

बताया गया कि मसूरिहा गांव के रावेंद्र पिता रामसिया गुप्ता की शादी डोल कोठार की ज्योति पिता गणेश गुप्ता के साथ तय हुई। शादी से पहले सभी रीति-रिवाज धूमधाम से मनाए गए। लेकिन, जब बारात सीधी शहर के शक्ति पैलेस पहुंची तो मामला बिगड़ गया। बारातियों के स्वागत के बाद द्वार पूजा भी ख़ुशी से हुई। पर, दूल्हे के गायब होने के बाद झगड़ा शुरू हुआ। दुल्हन के परिवार का आरोप है कि लड़का पहले ही एक लड़की से कोर्ट में शादी कर चुका था, जिसकी जानकारी दिए बिना वह दूसरी शादी करने आ गया और जब विवाद होने लगे तो वो भाग गया।

वो बात जिसने विवाद शुरू किया
लड़की वालों का कहना था कि लड़के की पहली शादी की जानकारी दूल्हे के पिता को भी थी, किंतु बात छुपाई गई। जयमाला की तैयारी शुरू हुई इसी बीच वाद-विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद दूल्हा चोरी छिपे बाइक से रफूचक्कर हो गया। जब इस पूरी घटना की जानकारी दुल्हन पक्ष को हुई तो मारपीट शुरू हो गई। किसी तरह विवाद शांत हुआ। लड़की के पिता ने बताया कि तिलक से लेकर अभी तक पूरा खर्च मेरा हुआ है। तिलक में भी मेरे द्वारा होटल बुक किया गया था। अब उसका भुगतान किया जाए।

स्टाम्प पर लिखकर समझौता, खर्च भी दिया
विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाने की कोशिश की। किंतु, विवाद की स्थिति शांत होने का नाम नहीं ले रही थी। पुलिस द्वारा वर-वधु के पिता को बुलाकर आपस में बैठाकर समझाया गया, तब जाकर विवाद समाप्त हुआ। लड़का और लड़की के पिता ने 100 रुपए के स्टाम्प पेपर में नोटरी कराकर समझौता किया। स्टाम्प पेपर पर लिखे समझौते के अनुसार, लड़की के पक्ष के साढ़े 6 लाख रुपए खर्च हुए, जिसे लड़के वालों ने चेक से लड़की पक्ष को चुकाए। इसके बाद ही मामला सुलझा और समझौते के बाद बारात बिना दुल्हन के रवाना हो गई।