
पढ़ना जारी रखें
भोजशाला में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दो दिन पहले कमिश्नर और संभाग के बड़े पुलिस अधिकारियों ने भोजशाला का दौरा करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।
इस बार बसंत पंचमी का दिन शनिवार को होने से किसी गड़बड़ी या हंगामे की तो संभावना नहीं थी, फिर भी प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। हैं। कुछ साल पहले बसंत पंचमी शुक्रवार के दिन होने से हालात बिगड़ गए थे। क्योंकि, व्यवस्था के मुताबिक शुक्रवार के दिन भोजशाला में मौजूद मस्जिद में नमाज अता की जाती है। इसी दिन बसंत उत्सव की शुरुआत होने से हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग भोजशाला में अपनी धार्मिक परम्पराओं का निर्वहन करते हैं। लेकिन, इस बात शनिवार होने से ऐसा कुछ होने की आशंका भी है थी।
—-