
बस्तर IG पी सुंदरराज NIA में IG नियुक्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर IPS अफसर और बस्तर रेंज के IG पी सुंदरराज केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA में IG के पद पर नियुक्त किया है।
गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर पी सुंदरराज को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने को कहा है। आदेश मिलते ही राज्य सरकार रिलीविंग की प्रक्रिया शुरू करेगी।

पी सुंदरराज 2003 बैच के IPS हैं। बस्तर में नक्सल ऑपरेशन और कानून-व्यवस्था संभालने में उनकी अहम भूमिका रही है। NIA में उनकी नियुक्ति को केंद्र की आतंक और नक्सल विरोधी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है





