Battle in Indore’s Lady Don : दूसरी लेडी डॉन की बहन का अपहरण कर पीटा

नाबालिग बच्ची की बेरहमी से पिटाई करके वीडियो बनाया

1162

 

Indore : मास्टरमाइंड सरगना सोनिया डॉन (Sonia Don) ने अपनी प्रतिद्वंदी दूसरी लेडी डॉन काजल की बहन का अपहरण किया, उसे पीटा और उसका VDO बनाकर उसे भेजा। पुलिस ने 13 साल की नाबालिग बच्ची के अपहरण और पिटाई के आरोप में सरगना सोनिया डॉन (Sonia Don) और उसके गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने चंद घंटों में बच्ची को सकुशल छुड़ा लिया। प्रतिद्वंदी लेडी डॉन काजल से बदला लेने के लिए सोनिया ने यह सब किया।                                                                        IMG 20211225 WA0040

सोनिया की मां और गिरोह के अन्य सदस्य भी इस अपहरण में शामिल थे। घटना की जानकारी पर पुलिस ने तत्काल CCTV फुटेज के आधार पर सोनिया और उसके गिरोह की पहचान की और करीब 15 किलोमीटर दूर बाणगंगा से बच्ची को बरामद कर परिजनों को सौंपा। सोनिया डॉन (Sonia Don) के पति अली, सोनिया की मां नीतू, साथी अनिल और अन्य 2 को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है।

CCTV में जिस तरह की पिटाई दिखाई गई है, उससे किसी के भी होश उड़ जाएंगे। लेडी डॉन सोनिया (Sonia Don) की बेरहमी का अंदाजा इस बात से लगता है कि वो कितनी खूंखार है। उसके हर जुर्म में उसका पति अली और उसकी मां नीतू भी उसका साथ देते हैं। उसके गिरोह के अन्य सदस्यों में अनिल, नंदू, संदीप, ज़ोया हैं।

काजल के गिरोह में भी कई बदमाश शामिल है। शहर में तीन अलग-अलग लेडी डॉन अपना गिरोह चलाती है। काजल और सोनिया के बीच आए दिन विवाद होते रहते हैं। वहीं एक अन्य लेडी गैंगस्टर जोया फिलहाल हत्या के मामले में सलाखों के पीछे है। लेडी डॉन सोनिया पर मारपीट और वसूली सहित कई मामले दर्ज है। यह गिरोह नशा, लूट, फिरौती और वसूली जैसी घटनाओं में सम्मिलित है। खास बात तो यह है कि कई अपराधी इन दोनों गिरोह के साथ अपना काम करते हैं।

इंस्टाग्राम और कई सोशल साइट पर इस गिरोह की सरगना लेडी डॉन सोनिया हथियारों के साथ वीडियो बनाना काफी पसंद है। दोनों ही युवतियों लेडी डॉन कहलाना चाहती हैं। गैंगस्टर काजल और गैंगस्टर सोनिया सोशल साइट पर पॉपुलर होने के लिए आए दिन व्हाट्सएप पर बहस करती रहती हैं। दोनों सड़कों पर भी मारपीट करते नजर आते हैं। सोनिया और काजल को किसी बड़ी घटना को अंजाम देना हो, तो वे हर कीमत पर घटना को अंजाम देकर रहती हैं। इस गिरोह की एक और लेडी डॉन है जोया जिसके इशारे पर काजल और सोनिया अवैध वसूली का काम करती है। लेकिन, जोया कुछ दिनों पहले देर रात हुई एक हत्या के मामले में जेल में बंद है।