Beauty Parlor Training : खून से रंगे 10 महिलाओं के हाथों को रूप निखारने का प्रशिक्षण मिलेगा!  

सेंट्रल जेल की महिला कैदी ब्यूटी पार्लर का काम सीख रही! 

50

Beauty Parlor Training : खून से रंगे 10 महिलाओं के हाथों को रूप निखारने का प्रशिक्षण मिलेगा!  

Indore : घरेलू कामकाज छोड़कर कुछ महिलाओं ने हथियार को अपना साथी बनाया। मामूली बात पर खून से अपने कोमल हाथ रंग लिए, वही हाथ अब रुप निखारने की कला सीख रही है। कला में पारंगत होते ही वे जेल से छूटने के बाद आत्मनिर्भर बनकर परिवार का बेहतर लालन पालन कर सकेगी। शहर की सेंट्रल जेल की 10 महिला कैदी ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण हासिल कर रही है।

जेल अधीक्षक अलका सोनकर लगातार महिला-पुरुष बंदियों को आध्यात्म और स्वरोजगार से जोड़ने में लगी हुई है। उनके प्रयासों को सफलता भी मिल रही है। बड़ी संख्या में कैदी न सिर्फ रोजगारमूलक प्रशिक्षण ले रहे हैं, बल्कि खुद के द्वारा तैयार की गई वस्तुओं को बाजार में बेचकर पैसा भी कमा रहे हैं। इसी क्रम में हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, मारपीट जैसे अपराधों में बंद महिला कैदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के प्रारंभ में इन महिलाओं की मानसिकता में बदलाव का काम किया। बदलाव आते ही वे स्वत: प्रशिक्षण के लिए आगे बढ़ी। जेल में ही उन्हें ब्यूटी पार्लर के सारी सामग्री उपलब्ध कराई गई है। प्रशिक्षण के लिए दक्ष ब्यूटीशियन की मदद ली जा रही है।

राखी का भी देंगे प्रशिक्षण

अगले सप्ताह से जेल में महिला-पुरुष कैदियों को राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कच्चा माल खरीदा जाएगा। कैदियों द्वारा तैयार राखी बाजार में बेचने के साथ उनकी कलाई पर बांधने के लिए दी जाएगी। इससे कैदियों की बहनों को राखी का खर्च बच सकेगा।