मधुमक्खियों के हमले से मची भगदड़, महिला की मौत, पति गंभीर घायल

28

मधुमक्खियों के हमले से मची भगदड़, महिला की मौत, पति गंभीर घायल

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रूहा खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले से एक महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक धमधा ब्लाक के रूहा ग्राम पंचायत में खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 40 वर्षीय दुर्गा साहू और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया। लेकिन दुर्गा साहू की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ रचना अग्रवाल ने बताया मृतक महिला की श्वास नली में सूजन के कारण मृत्यु हो गई और मृतक महिला के पति को कई जगह मधुमक्खियों ने काटा था उन्हें इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत स्थिर है।