
पढ़ना जारी रखें
इस धार्मिक यात्रा में वे शुक्रवार को सुबह हेलीकॉप्टर से रवाना होकर राजसमंद जिले में स्थित चारभुजा मंदिर पहुंचेंगी । जहां पूजा अर्चना कर हेलीकॉप्टर से ही नाथद्वारा मंदिर आएंगी और नाथद्वारा में श्री नाथ जी के दर्शन करने के बाद वे बांसवाड़ा जिले में स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाएंगी तथा वहां पूजा-अर्चना कर वह वापस जयपुर लौट आएंगी।वसुन्धरा राजे पिछलें विधान सभा चुनावों में इन धार्मिक स्थलों से यात्राएँ निकाल चुकी हैं।इस यात्रा के बाद वे दो सितंबर को सवाई माधोपुर में जे पी नड्डा द्वारा शुरू की जाने वाली परिवर्तन यात्रा त्रिनेत्र गणेश भी जाएंगी। साथ ही तीन अन्य यात्राओं में भी भाग लेंगी। वसुन्धरा राजे समर्थकों का मानना है कि आज भी प्रदेश भाजपा में उनके क़द और लोकप्रियता वाला और कोई बड़ा नेता नही है।