जीवन में महापुरुष का साथ होना जीवन की सबसे बड़ी साधना हैं: महर्षि उत्तम स्वामी

करोड़ों-करोड़ों जाप का फल प्राप्त करना हैं तो एक बार किसी महापुरुष को दंडवत करिए, जीवन तैर जाएगा!

608

जीवन में महापुरुष का साथ होना जीवन की सबसे बड़ी साधना हैं: महर्षि उत्तम स्वामी

Ratlam : श्री सनातन धर्म मानव कल्याण न्यास का नवीन भवन श्री हनुमंत धाम का लोकार्पण रविवार को परमपूज्य गुरुदेव ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी जी महाराज के कर-कमलों से हुआ। अपने उद्बोधन में उत्तम स्वामी ने वेद कृपा, देव कृपा तथा संत कृपा के बारे में बताया कि इन तीनों कृपा में वेद की कृपा लेना आसान नहीं है उसे पाने के लिए निरंतर साधना करना होगी यदि करोड़ों-करोड़ों जाप का फल अगर आप प्राप्त करना चाहते हैं तो एक बार किसी महापुरुष को दंडवत कीजिए आपका जीवन तैर जाएगा इसके साथ-साथ स्वामी जी ने शबरी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्लोक के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। श्री सनातन धर्म मानव कल्याण न्यास अध्यक्ष नवनीत सोनी, उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र शर्मा, सचिव रमेश व्यास, कोषाध्यक्ष पंडित रामचंद्र शर्मा तथा सह-सचिव पुष्पेन्द्र जोशी ने स्वामी जी का शाल श्रीफल से अभिनंदन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

IMG 20251201 WA0137

श्री सनातन धर्म मानव कल्याण न्यास अध्यक्ष नवनीत सोनी ने न्यास की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी। न्यास की और से मौजूद पदाधिकारियों, न्यासी गणों और सदस्यों ने स्वामी जी का पुष्प माला से अभिनंदन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इंजीनियर संदीप, प्रदीप सोनी, मिस्त्री मिट्ठूलाल सिलावट, क्षेत्रीय पार्षद विशाल शर्मा का न्यास की और से स्वामीजी द्वारा शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। मंदिर निर्माण हेतु मंदिर में फर्श का निर्माण शिवओम नंदलाल शर्मा द्वारा करने की घोषणा की गई, ओम सोनी (पेटलावद वाला) की और से 51 हजार, मनोहर पोरवाल की और से 11 हजार, सुभाष मंडवारिया की ओर से 11 हजार देने की घोषणा की गई।

IMG 20251201 WA0138

यह रहें मौजूद!
सत्यनारायण पालीवाल, दिनेश अग्रवाल, अनिल झालानी, संजय ओझा, क्षेत्रीय पार्षद एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, मनोहर पोरवाल, ओमप्रकाश (पेटलावद वाले) दिनेश अग्रवाल, सुभाष मंडवारीया, रमेश सोनी (पत्रकार), शिवम शर्मा, मिट्ठूलाल मिस्त्री, सुदीप सोनी, चेतन शर्मा, गोपाल शर्मा, जनक नागल, कपूर सोनी, बृजेन्द्र मेहता, वल्लभ सोनी, मनोज शर्मा, जगदीश राठौड़, शिवओम शर्मा, सुरेश मजावदिया, गजाधर सोनी, संजय सोनी, मदन सोनी, मोहनलाल शर्मा, सुशील दलाल, विष्णु दलाल, चेतन शर्मा, रमेश व्यास, अरविन्द सोनी, राजकुमार सोनी, सनातन धर्म सभा महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रजनी व्यास, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती राखी व्यास, श्रीमती रेखा सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद थे। संचालन पुष्पेन्द्र जोशी ने तथा आभार डॉ राजेंद्र शर्मा ने माना!