
बेंगलुरु में कमर्शियल गैस आपूर्ति ठप होने से संकट, मंगलवार से बंद हो सकते हैं होटल-रेस्तरां,अब सिर्फ अस्पतालों और स्कूलों को मिलेंगे कमर्शियल LPG सिलेंडर
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को निर्देश दिया है कि फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर केवल अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को ही दिए जाएं। होटल, रेस्टोरेंट और अन्य कमर्शियल संस्थानों को सिलेंडर की सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी गई है।
इसके मुताबिक OMCs ने LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स से कहा है कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के ताजा निर्देशों के अनुसार नॉन डोमेस्टिक यानी कमर्शियल सिलेंडर अब केवल अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को ही बेचे जाएंगे। होटल, रेस्टोरेंट और अन्य कमर्शियल संस्थानों को फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।
इस बीच घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के बीच का अंतर भी बढ़ा दिया गया है। पहले जहां एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन में बुक किया जा सकता था, अब यह अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है।
8 मार्च को जारी एक अन्य आंतरिक सूचना में OMCs ने कहा कि युद्ध की स्थिति बिगड़ने और आयात में रुकावट के कारण नॉन डोमेस्टिक नॉन एसेंशियल (NDNE) यानी कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई अगली सूचना तक रोक दी गई है।





