”Better Than The Pain of Regret’ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप ख़बरों के साथ अर्जुन की पोस्ट

104
''Better Than The Pain of Regret

”Better Than The Pain of Regret “अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप ख़बरों के साथ अर्जुन की पोस्ट

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरों के बीच एक्टर ने एक नया पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है।कुछ दिनों से खबरें आ रही है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अभी तक कपल की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।

हाल ही में अर्जुन कपूर का बर्थडे भी था, लेकिन मलाइका ने सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट डालकर एक्टर को विश नहीं किया। इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने दर्द को जाहिर भी कर रहे है। इस बीच अर्जुन कपूर ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनका ब्रेकअप का दर्द छलक रहा है।इसी बीच अर्जुन कपूर की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

arjun kapoor on being trolled for age difference with Malaika Arora | मलाइका अरोड़ा और अपने बीच उम्र के फासले के सवाल पर अर्जुन कपूर ने दिया बोलती बंद करने वाला जवाब

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अर्जुन कपूर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा,”डिसिप्लिन से होने वाला दर्द पछतावे से होने वाले दर्द से बेहतर है।” अर्जुन कपूर की यह किप्टिक पोस्ट आग की तरह फैल रही है। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी नहीं पहुंची थी जिसके बाद से उनके अलग होने की अफवाहें काफी तेज हो गई।

break Up: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का हो गया है ब्रेकअप? बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंची एक्ट्रेस 

अर्जुन कपूर ने अपने जन्मदिन पर एक बर्थडे पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आई। ना ही मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के लिए बर्थडे विश करते हुए पोस्ट शेयर किया। उसी दिन मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया था, ‘मुझे ऐसे लोग पसंद है जिन पर मैं आंखें बंद करके भरोसा कर सकूं।’