Bhagoriya 2nd Day : जोबट और सोंडवा में ढोल, मांदल, बांसुरी की धूम!     

रंग बिरंगी ड्रेस और ब्यूटी पार्लर से सजी युवतियों ने इसे आकर्षक बना दिया! 

676

Bhagoriya 2nd Day : जोबट और सोंडवा में ढ़ोल, मांदल, बांसुरी की धूम!     

अलीराजपुर से अनिल तंवर की रिपोर्ट 

Alirajpur : अलीराजपुर जिले में भगोरिया का आज दूसरा दिन जोबट और सोंडवा में रहा। यहां का भगोरिया ज्यादा ही भरा पूरा रहा। जोबट में हर गुरुवार को साप्ताहिक हाट लगता है! किन्तु, सोंडवा में सालभर में केवल भगोरिया का हाट ही लगता है। कहने को तो ये जनपद मुख्यालय है, किन्तु इसके अन्य 3 गाँवों में नियमित रूप से साप्ताहिक हाट लगते हैं।

यहाँ के बेनीदयाल सोलंकी बताते है कि सोंडवा में बड़ा मैदान होने से अन्य गाँवों की तुलना में ढ़ोल, मांदल, बांसुरी नृत्यों के दलों को झूमने में ज्यादा मजा आता है। जो परिवार इसमें आनंद के लिए आते हैं, वे भी स्वयं को सुविधाजनक महसूस करते हैं। रंग बिरंगे ड्रेस कोड, परिधान, ब्यूटी पार्लर से सजी युवतियों ने इसे बेहद आकर्षक बना दिया।

IMG 20230302 WA0070

यहाँ का भगोरिया हमेशा से शानदार होता है। फिर भी यह क्रमानुसार दूसरा भगोरिया होने से आज भीड़ कुछ ख़ास नहीं थी। पुलिस और प्रशासन की क़ानून व्यवस्था का बंदोबस्त काफी ठीक रहा। थाना प्रभारी शेरसिंह बघेल भी अपनी टीम के साथ मुस्तैद लगे रहे। जोबट का भगोरिया अर्द्ध शहरी होने से यहाँ की छटा में ग्रामीण झलक के साथ शहरी नजारा ज्यादा रहा। ड्रेस कोड अमूमन यहाँ भी नजर आया, किंतु कुछ व्यापारियों के अनुसार भीड़ अपेक्षाकृत भी कम रही और व्यापार भी ख़ास नहीं रहा।