Bhagwan Parshuram Jayanti: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जानापाव में पूजन-अर्चन कर किये दर्शन 

767

Bhagwan Parshuram Jayanti: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जानापाव में पूजन-अर्चन कर किये दर्शन 

भोपाल:उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल आज भगवान श्री परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव (महू) पहुंचे। यहां उन्होंने परशुराम जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने जन्मस्थली पर बने भव्य मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

IMG 20240510 WA0107

श्री शुक्ल ने प्रदेश की समृद्धि तथा प्रदेश के नागरिकों की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री ऊषा ठाकुर उपस्थित थीं।

———–