Bharat Jodo Yatra: MP में चार दिन तक भाई-बहन पहली बार एक साथ चलेंगे 

726

Bharat Jodo Yatra: MP में चार दिन तक भाई-बहन पहली बार एक साथ चलेंगे 

भोपाल:  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार की सुबह मध्य प्रदेश में प्रवेश कर लिया। उनके साथ कांग्रेस की महासचिव एवं उनकी बहन प्रियंका गांधी भी साथ में आ रही है। राहुल और प्रियंका चार दिन तक लगातार मध्य प्रदेश में साथ चलेंगे। उनके साथ उनके पति और पुत्र रेहान भी साथ में हैं। पूरा परिवार इंदौर पहुंच चुका है।

प्रियंका गांधी इस यात्रा में पहली बार शामिल होने जा रही है। इससे पहले वे कर्नाटक में शामिल होने वाली थी,लेकिन हिमाचल प्रदेश के चुनाव के चलते वे इस यात्रा में शामिल नहीं हो सकी थी। प्रियंका को मध्य प्रदेश आने का न्यौता पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी दिया था। राहुल गांधी के साथ चार दिन तक प्रियंका भी मध्य प्रदेश में पदयात्रा करेगी।