भोपाल एयरपोर्ट पर अब मिलेगी 4 घंटे की नि:शुल्क वाई-फाई सुविधा प्रारंभ

34

भोपाल एयरपोर्ट पर अब मिलेगी 4 घंटे की नि:शुल्क वाई-फाई सुविधा प्रारंभ

भोपाल। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु द्वारा कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से देश के 39 हवाई अड्डों पर नि:शुल्क वाई-फाई सेवा का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में राजा भोज एयरपोर्ट पर भी अब यात्रियों को 4 घंटे की नि:शुल्क हाई-स्पीड वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इस सुविधा के अंतर्गत यात्रियों को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करने हेतु भोपाल विमानतल के विभिन्न स्थानों पर 06 हाई-स्पीड वाई-फाई एक्सेस पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इसके माध्यम से यात्रियों को न्यूनतम 1 एमबीपीएस की इंटरनेट गति उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे प्रतीक्षा के दौरान कार्य, संचार, मनोरंजन कर सकें।
अब यात्री भोपाल एयरपोर्ट परिसर में उपलब्ध अधिकृत वाई-फाई नेटवर्क का चयन कर अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से सरल सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए हाई-स्पीड वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु टोकन-आधारित सत्यापन प्रक्रिया काउंटर के माध्यम से सुनिश्चित की गई है।