WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Bhopal News: MP में BJP ने मनाया जीत का जश्न 

Bhopal News: MP में BJP ने मनाया जीत का जश्न 

भोपाल: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश सहित देश भर में मिली विजय पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया एवं आतिशबाजी कर जनता का आभार जताया।

IMG 20240604 WA0066 1

इस दौरान मंच पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा, महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्री आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री विष्णु खत्री, पूर्व मंत्री श्री संजय पाठक, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, नगर निगम के अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी उपस्थित रहे।

IMG 20240604 WA0067

IMG 20240604 WA0064