Bhopal News: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल के टाइमिंग्स बदले, जानिए कलेक्टर द्वारा जारी आदेश

820

भोपाल : भोपाल में लगातार भीषण गर्मी के चलते कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने जिले के सभी विद्यालयों में स्कूल संचालन का समय सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक करने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि भीषण गर्मी के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव के कारण यह निर्णय लिया गया है। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ही होंगी।

यह आदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के स्कूलों के साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई पर भी प्रभावशील होगा।