Bhopal News: गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 की मौत

32

Bhopal News: गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 की मौत

भोपाल: शाहपुरा इलाके में कल रात दो गाड़ियों की आमने-सामने हुई भिडंत में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 41 वर्षीय सुनील सिओते और 42 वर्षीय नरेंद्र शाहपुरा थाना क्षेत्र में रहते थे। दोनों ही प्रायवेट जॉब करते थे। कल दोपहर अपनी अपनी दो पहिया गाड़ियों से बावड़िया कला से गुजर रहे थे। तभी दोनों की गाड़ियों की आमने-सामने भिड़त हो गई। गाड़ियों की गति होने के कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें परिजनों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने मृतकों के शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां आज पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।