Bhopal News: संभागायुक्त की टीएल बैठक में नहीं पहुंचे अफसर, कारण बताओ नोटिस जारी

41

Bhopal News: संभागायुक्त की टीएल बैठक में नहीं पहुंचे अफसर, कारण बताओ नोटिस जारी

भोपाल। संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त संजीव सिंह की अध्यक्षता को टाइम लिमिट (टीएल) की बैठक हुई। इसमें बिजली कंपनी और शहरी विकास विभाग के संयुक्त संचालक नहीं पहुंचे। दोनों अधिकारियों के नहीं आने पर संभागयुक्त संजीव सिंह ने नाराजगी जताई। दोनों को शोकॉज नोटिस जारी कर दिए। इसमें पूछा गया है कि बैठक में क्यों उपस्थित नहीं हुए।

इसके अलावा, संभाग के सभी जिलों में किसान सम्मान निधि और प्राकृतिक आपदा राहत वितरण राशि के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने वाले तहसीलदारों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्देश के बाद प्रकरणों की पड़ताल के बाद जिम्मेदार तहसीलदारों की सूची बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैठक में संभागायुक्त सिंह ने किसान सम्मान निधि और प्राकृतिक आपदा राहत वितरण राशि के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण न करने वाले तहसीलदारों को भी शोकॉज नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को नसीहत दी कि शासकीय कार्यों के दौरान लापरवाही करने से बचें। इस दौरान संभाग आयुक्त ने संभाग के सभी जिलों में एक जिला एक उत्पाद के तहत उत्पादों की ब्रांडिंग और जीआई टैगिंग करने को कहा। संयुक्त संचालक कृषि सुमन प्रसाद ने बताया कि भोपाल में जामफल, सीहोर के शरबती गेहूं, विदिशा के कृषि उपकरणों, राजगढ़ के संतरे को जीआई टैगिंग की प्रक्रिया जारी है। जैविक खेती करने वाले किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।