
Bhopal News: 26 जनवरी को निगम के 8 मंजिलें नए भवन में फहराएगा तिरंगा,वही से चलेगी शहर सरकार
भोपाल। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आगामी नगर निगम के मुख्यालय के नये भवन में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा लहराता नजर आएगी। इसके साथ ही यहां से शहर सरकार चलने शुरू हो जाएगी।
अब भोपाल नगर निगम के सभी दफ्तर एक ही छत के नीचे लगेंगे। निगम मुख्यालय की बिल्डिंग का काम पूरा हो गया है। भोपाल नगर निगम मुख्यालय अभी 10 जगहों पर बंटा है। इससे लोगों को राहत मिलेगी
*ग्रीन बिल्डिंग के कंसेप्ट पर निर्माण*
नगर निगम भोपाल का मुख्यालय भवन का प्लान ग्रीन बिल्डिंग के कंसेप्ट पर तैयार हुआ है। इसमें सभी हॉल इस तरह से तैयार किए गए हैं कि पाइप के माध्यम से पानी सकुर्लेट होगा और एयर के माध्यम से ठंडक रहेगी। गौर तलब है कि राजधानी भोपाल के लिंक रोड नंबर 2 पर सेंट मैरी स्कूल के सामने नगर निगम के हेडक्वार्टर निर्माण किया गया है। इसमें निगम के विभागों के सामानों की शॉपिंग शुरू हो गयी है।
निगम के एई प्रमोद मालवीय के अनुसार इस बात के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं कि नये भवन के काम को दो तीन दिन में फायनल कर दिया जाए।
*अब इधर-उधर नहीं घूमना पड़ेगा*
नगर निगम मुख्यालय अभी 10 जगहों पर बंटा है। माता मंदिर, पीएचई दफ्तर, लिंक रोड नंबर 3, आईएसबीटी, न्यू मार्केट, आचार्य नरेंद्रदेव पुस्तकालय, श्यामला हिल्स, शाहपुरा व पुराने शहर के फतेहगढ़ के 4 भवन में निगम के दफ्तर लगते हैं। लोगों को अपने काम के लिए इन भवनों के चक्कर काटना पड़ते हैं, जबकि नगर निगम भोपाल स्थापना के समय से ही सदर मंजिल में था।
*2015 में इसे खाली कर दिया गया था।*
4 एकड़ में फैला है पूरा कैंपस
नगर निगम का भवन बनने के समय लागत 23 करोड़ रुपए निर्धारित की गई थी, जो बढ़कर 40 करोड़ रुपए चक पहुंच गई है। जबकि 30 करोड़ रुपए फर्नीचर, बिजली फिटिंग व अन्य व्यवस्था पर खर्च हुए हैं। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के अलावा 8 मंजिल का यह भवन बनकर तैयार है। इसमें सदर मंजिल जैसे 3 ब्लॉक बनाए गए हैं। मुख्य भवन के बीच में ओपन स्पेस है, जिसमें फव्वारा है। बीच वाली 8 मंजिला बिल्डिंग 27 मीटर की है व आसपास के दोनों ब्लॉक 4 मंजिला यानी 12 मीटर के तैयार हुए हैं। पूरा कैंपस 4 एकड़ में तैयार हुआ है।





