Bhopal News: भोपाल जिले में अब तक 1482.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

औसत से 430 मिली मीटर अधिक वर्षा दर्ज

392
Gwalior Floods
Gwalior Floods in Madhya Pradesh

भोपाल : भोपाल जिले में मंगलवार को प्रात: 8:30 बजे की स्थिति को मिलाकर अब तक 1482.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 23 अगस्त को बैरागढ़ में 182.4 मिली मीटर, बैरसिया में 209.4 मिली मीटर तथा कोलार क्षेत्र में 150.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में 1 जून से 23 अगस्त 2022 तक 1482.2 मिली मीटर. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। अब तक बैरागढ़ में 1681.1 मिली मीटर, बैरसिया में 1325.9 तथा कोलार में 1439.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

गत वर्ष इसी अवधि में मात्र 570.2 मिली मीटर वर्षा दर्ज हुई थी। जिले की औसत वर्षा 1052.9 मिली मीटर है और अब तक भोपाल जिले में औसत से अधिक 1482.2 मिली मीटर वर्षा हो चुकी है जो लगभग औसत से 430 मिली मीटर अधिक है।