

भोपाल PTI के वरिष्ठ संवाददाता अनिल दुबे का आकस्मिक निधन
भोपाल: भोपाल के प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के संवाददाता अनिल दुबे का आज निधन हो गया।
56 वर्षीय दुबे को कल शाम अचानक हार्ट अटैक आया था और ब्रेन हेमरेज हो गया था। उन्हें तत्काल भोपाल स्थित बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन डॉक्टरों के सारे प्रयास के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और आज शाम उनकी मृत्यु हो गई।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अनिल दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने X पर पोस्ट लिखा है कि उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों पर पत्रकारिता के मूल्यों को सदैव प्राथमिकता दी।
देखिए मुख्यमंत्री की X पोस्ट
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के वरिष्ठ संवाददाता श्री अनिल दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों पर पत्रकारिता के मूल्यों को सदैव प्राथमिकता दी। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 13, 2025
उनका अंतिम संस्कार कल सुबह भदभदा स्थित विश्राम घाट पर होगा।
मीडियावाला परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।