बड़ा हादसा: ठाणे में गर्डर लांचिंग मशीन गिरने से 16 की मौत, 3 घायल, अभी भी 6 लोगों के फंसे होने की आशंका

971

बड़ा हादसा: ठाणे में गर्डर लांचिंग मशीन गिरने से 16 की मौत, 3 घायल, अभी भी 6 लोगों के फंसे होने की आशंका

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे में शाहपुर के पास गर्डर लांचिंग मशीन गिरने से 16 लोगों की मृत्यु होने की खबर आ रही है। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोग घायल भी हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में मशीन का इस्तेमाल हो रहा था। उसी दौरान गर्डर लॉन्चिंग मशीन लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गिर गई।

बताया जा रहा है कि मलबे में अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। राहत कार्य और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

शाहपुर पुलिस के मुताबिक तीन घायलों को शाहपुर तालुका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को भी अस्पताल ले जाया गया है। बचाव और राहत कार्य जारी है। आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। एनडीआरएफ की 2 टीमें घटनास्थल पर काम कर रही है। 16 शव निकाले जा चुके हैं। मलबे के अंदर छह और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।