
पढ़ना जारी रखें
छापामार कार्रवाई के दौरान इस दुकान के बाहर एक ईको स्टार वाहन खड़ा मिला, जिसमें रखे घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफिल का कार्य किया जा रहा था। वाहन में 10 गैस सिलेण्डर रखे हुए थे। दुकान संचालक संतोष साहू ने स्वीकार किया कि उसके द्वारा रसोई गैस सिलेण्डर को खरीदकर रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है। दुकान के बाहर वाहन पर रखे मिले रसोई गैस के 10 गैस सिलेण्डर सहित कुल 19 सिलेण्डर टीम ने जब्त किए। साथ ही दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
डबरा कस्बे की एक अन्य दुकान वीर सिंह गैस रिपेयरिंग सेंटर की जाँच के लिये भी टीम पहुँची। टीम को देखकर दुकानदार दुकान बंद करके भाग गया। जाँच के लिये बार-बार बुलाए जाने के बाद जब वह नहीं पहुँचा तो दुकान को विधिवत सील्ड कर दिया गया ।