
Big Administrative Action: इंदौर में 200 करोड़ से अधिक के बाजार मूल्य की बेशकीमती शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
इंदौर:पिपलिया राव क्षेत्र में चौइथराम हॉस्पिटल के सामने जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त अमले ने शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के संबंध में बड़ी कार्रवाई की है । इस कार्रवाई में 200 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
यह कार्रवाई कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में एवं एसडीएम जूनी इंदौर श्री घनश्याम धनगर के मार्गदर्शन में की गई। प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को प्रभावी रूप से सम्पन्न किया। श्री धनगर ने बताया कि यह भूमि चोइथराम अस्पताल के ठीक सामने स्थित है। इस भूमि पर खुशबीर सिंह पिता दलजीत सिंह का लंबे समय से कब्जा था। राजस्व न्यायालय से प्रकरण में अतिक्रमण हटाने के आदेश हुए थे ।विगत 25 फरवरी 2026 को अंतिम सूचना पत्र जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। यह भूमि ग्राम पिपलिया राव स्थित सर्वे क्रमांक 19/1, 20/1, 21/1 और 22/2 में स्थित है। इसका कुल रकबा 1.784 हेक्टेयर है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा है कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्यवाही के दौरान तहसीलदार श्री राकेश सस्तिया , श्री कमलेश कुशवाह , नायब तहसीलदार श्री डीपी सोनी , रिमूवल अधिकारी श्री अंकेश बिरथरे , बबलू कल्याणे आदि उपस्थित रहे ।





