Big Administrative Reshuffle is in Offing: MP में आजकल में हो सकते हैं IAS अधिकारियों के तबादले, CM और CS के बीच हुआ मंथन, 3 कमिश्नर और 11 जिलों के कलेक्टर बदलने की चर्चा!

मुख्यमंत्री सचिवालय सहित मंत्रालय में भी फेरबदल की चर्चा

1325

Big Administrative Reshuffle is in Offing: MP में आजकल में हो सकते हैं IAS अधिकारियों के तबादले, CM और CS के बीच हुआ मंथन, 3 कमिश्नर और 11 जिलों के कलेक्टर बदलने की चर्चा!

 

भोपाल: Big Administrative Reshuffle is in Offing: MP में आजकल में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों में फेरबदल हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के बीच  मंथन हो चुका है। यह भी हो सकता है कि यह सूची आज देर रात में हो जारी हो जाय। अगर यह सूची अगर आज रात जारी नहीं होती है तो माना जा सकता है कि यह सूची इसी सप्ताह कभी भी आ सकती है।

इस सूची में कुछ चौंकाने वाली खबरें सामने आ सकती है। पता चला है कि मुख्यमंत्री सचिवालय में भी बड़ा फेरबदल हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा वहां से हटने के इच्छुक हैं और पता चला है कि इस बारे में सहमति भी बन गई है। जो नए नाम चर्चा में आए हैं उनमें 1993 बैच के अधिकारी नीरज मंडलोई और अनुपम राजन के नाम चर्चा में हैं जो डॉक्टर राजेश राजोरा का स्थान ले सकते हैं।

नीरज मंडलोई वर्तमान में ऊर्जा और पीडब्ल्यूडी विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। माना जा रहा है कि वे मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव बनते हैं तो ऊर्जा विभाग में भी बने रहेंगे और पीडब्ल्यूडी विभाग किसी और अधिकारी को सौप दिया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुखबीर सिंह की मंत्रालय में वापसी होने वाली है। उनके आदेश भारत चुनाव आयोग से आ भी चुके हैं और शासन से अब आदेश निकलने बाकी हैं। माना जा रहा है कि सुखबीर सिंह को अब लोक निर्माण विभाग की प्रशासनिक कमान सौंपी जा सकती है। इस बारे में बताया गया है कि पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और सुखबीर सिंह के बीच अच्छी ट्विनिंग है। कुछ साल पहले सुखबीर सिंह जब जबलपुर में MPEB मुख्यालय में पदस्थ थे तभी से उनके राकेश सिंह से उनसे अच्छे संबंध रहे हैं।

इसी प्रकार अगर अनुपम राजन मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव बनते हैं तो यह चर्चा है कि उनके पास उच्च शिक्षा विभाग का दायित्व बना रहेगा और वे मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव भी इसी के साथ बन सकते हैं।

मंत्रालय में जिस फेरबदल की ज्यादा चर्चा है वह है संजय दुबे अपर मुख्य सचिव GAD। संजय दुबे ने हाल ही में पदोन्नति में आरक्षण मामले में सरकार की छवि को उज्जवल बनाया है। इसी प्रकार आईटी के क्षेत्र में भी उन्होंने नए मापदंड स्थापित किए हैं। वल्लभ भवन के प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि उन्हें विकास आयुक्त बनाया जा सकता है जहां पर अभी दीपाली रस्तोगी कार्यवाहक के रूप में काम देख रही है। वैसे 1994 बैच की दीपाली भी 1 सितंबर को अपर मुख्य सचिव बन जाएगी जब अपर मुख्य सचिव गृह जे एन कंसोटिया रिटायर होंगे।

कुछ कारपोरेशन के प्रबंध संचालक और कुछ विभाग प्रमुख भी हटाए जा सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूची में तीन कमिश्नर और 10 जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सागर संभाग के कमिश्नर इसी माह रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह नए कमिश्नर की पद स्थापना होगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन जिलों के कलेक्टर बदले जा रहे हैं जिनका परफॉर्मेंस पुअर नजर आ रहा है या जिनकी लगातार शिकायत आ रही है। कुछ कलेक्टरों को बदलकर बड़े जिलों में कलेक्टर बनाया जा सकता है।

जिन कलेक्टरों को बदलने की चर्चा है उनमें मुरैना से अंकित अस्थाना, हिमांशु चंद्र नीमच, राघवेंद्र सिंह आगर मालवा, सिंगरौली चंद्रशेखर शुक्ला, रीवा प्रतिभा पाल, शिवपुरी रविंद्र कुमार चौधरी, अभय बेडेकर अलीराजपुर, सोनिया मीणा नर्मदापुरम, शीलेंद्र सिंह छिंदवाड़ा, प्रियंक मिश्रा धार और डिंडोरी कलेक्टर नेहा मारव्या शामिल है।

यह भी पता चला है कि कुछ जिलों के कलेक्टरों, जिनका परफॉर्मेंस अच्छा बताया जाता है, को बड़े जिलों की कमान सौंपी जा सकती है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि यह सूची आज रात में ही आएगी या फिर कभी।