Big Administrative Reshuffle: राजस्थान में 22  IAS अफसरों की तबादला सूची जारी

211
Shortage of IAS Officers
Shortage of IAS Officers

Big Administrative Reshuffle: राजस्थान में 22  IAS अफसरों की तबादला सूची जारी

गोपेन्द्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट 

जयपुर। राजस्थान की भजन लाल सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर 22 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है।

इन आदेशों के अनुसार 8 IAS अफसरों को अन्य विभागों का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव कनिष्क कटारिया ने यह तबादला सूची जारी की है।

ऐसा माना जा रहा है कि तबादलों का यह दौर सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को तेजी से प्रदेश लागू करने के उद्देश्य से किए गए हैं। करीब 15  दिन पूर्व ही सरकार ने 108 IAS और 386 RAS अफसरों की जम्बो तबादला सूची जारी की थी जिसमें से करीब 80 RAS अफसरों ने अभी तक नई पोस्टिंग ज्वॉइन नहीं की है वहीं 2 IAS अधिकारियों ने भी अभी तक अपना नया कार्यभार नहीं सम्भाला हैं।

 

सूची में दो नये डिवीज़िनल कमिश्नर और सात नये ज़िला कलक्टर बदले गये है।

भवानी सिंह देथा (1999) को प्रमुख शासन सचिव, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया है।

अमबरीश कुमार (2004) को शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, जयपुर का पदभार दिया गया है।

उर्मिला राजोरिया (2006) को शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय, जन अभाव अभियोग निवारण, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग, जयपुर बनाया गया है।

डॉ. प्रतिभा सिंह (2007) को संभागीय आयुक्त, जोधपुर नियुक्त किया गया है।

राजेंद्र विजय (2010) को संभागीय आयुक्त, कोटा बनाया गया है।

हरि मोहन मीणा (2011) को प्रबंध निदेशक, राजस्थान वित्त निगम, जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

ओम प्रकाश कसेरा (2012) को प्रबंध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आईटी सेवाएं लिमिटेड, जयपुर नियुक्त किया गया है।

पखुराज सेन (2013) को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, डीडवाना-कुचामन के रूप में नियुक्त किया गया है।

शुभम चौधरी (2014) को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, सवाई माधोपुर नियुक्त किया गया है।

डॉ. भिंर लाल (2014) को प्रबंध निदेशक, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जोधपुर नियुक्त किया गया है।

पीयूष समारिया (2014) को कार्यकारी निदेशक, राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज और इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (रूडसीको) बनाया गया है।

राजेंद्र कुमार सुमन (2014) को प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

बाल मुकुंद असावा (2014) को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, राजसमंद बनाया गया है।

डॉ. खुशाल यादव (2015) को संयुक्त शासन सचिव, वित्त (कर) विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया है।

अरुण कुमार हसीजा (2015) को आयुक्त, नगर निगम, जयपुर हेरिटेज, जयपुर के रूप में नियुक्त किया गया है।

उत्सव कौशल (2017) को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, डीग के पद पर नियुक्त किया गया है।

डॉ. महेंद्र खड़गावत (2017) को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, ब्यावर नियुक्त किया गया है।

अभिषेक सुराणा (2018) को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, चूरू के रूप में नियुक्त किया गया है।

अतुल प्रकाश (2018) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण (बीडा) बनाया गया है।

सलोनी खेमका (2019) को निर्देशक, स्वच्छ भारत मिशन, जयपुर नियुक्त किया गया है।

मृदुल सिंह (2020) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, भरतपुर नियुक्त किया गया है।

आव्हाड नितृत्ती सोमनाथ (2021) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, धौलपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

सूची में दो नये डिवीज़िनल कमिश्नर सात नये ज़िला कलक्टर लगाये गये है।

IMG 20240923 WA0004 IMG 20240923 WA0005