
Big Announcement of BJP: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन
नई दिल्ली। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नबीन भाजपा के दिग्गज नेता नवीन किशोर सिंहा के बेटे हैं।

उन्होंने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में लगभग 84000 वोटो से जीत हासिल की थी। पिछले चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को भारी अंतर से हराया था।
नबीन पटना जिले के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। वे पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं।





