Big Announcement of CM Dr Yadav: खरगोन में मेडिकल कॉलेज खुलेगा, निमाड़ अंचल को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

331

Big Announcement of CM Dr Yadav: खरगोन में मेडिकल कॉलेज खुलेगा, निमाड़ अंचल को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व सिकल सेल दिवस पर बड़वानी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को इन्दौर से वर्चुअली संबोधित किया, मौसम खराब होने से इंदौर से बड़वानी नहीं पहुंच पाए थे

भोपाल : Big Announcement of CM Dr Yadav: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खरगोन में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे निमाड़ अंचल को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व सिकल सेल दिवस पर बड़वानी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को इन्दौर से वर्चुअली संबोधित किया,मौसम खराब होने से इंदौर से बड़वानी नहीं पहुंच पाए थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस पर बड़वानी में आय़ोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे समाज में शादी से पहले कुंडली मिलान की परंपरा है। अब समय आ गया है कि कुंडली के साथ-साथ हम वर-वधु का ‘सिकल सेल जेनेटिक कार्ड’ भी मिलाएं। इस बीमारी का पता जितनी जल्दी चल जाए इसे नियंत्रण में रखने और रोगी को स्वस्थ रखने की संभावना उतनी ही अधिक होती है। प्रदेश का जनजातीय समाज बड़ी संख्या में इस बीमारी से प्रभावित है। सिकल सेल हमारे लिए केवल एक स्वास्थ्य संकट नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक चुनौती भी है। वर्ष 2047 तक सिकल सेल को जड़ से मिटाने का लक्ष्य लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में “राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047” प्रारंभ किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्क्रीनिंग, रोग प्रबंधन, परामर्श (काउंसलिंग) और जन-जागरूकता, इन चारों महत्वपूर्ण स्तरों पर प्रदेश में समन्वित रूप से कार्य किया जा रह है। प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 6 लाख से नागिरकों की सिकल सेल स्क्रीनिंग पूरी की जा चुकी है। सभी चिन्हित मरीजों को हाइड्रॉक्सी यूरिया, फॉलिक एसिड और नि:शुल्क रक्तदान की सुविधा दी जा रही है। सिकल सेल रोगियों की जेनेटिक काउंसिलिंग का कार्य भी जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बड़वानी में आय़ोजित कार्यक्रम को इन्दौर से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खरगोन जिले में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इससे संपूर्ण निमाड़ अंचल को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव बड़वानी पहुंचने के लिए भोपाल से रवाना हुए लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे बड़वानी नहीं पहुंच पाए और उन्होंने इन्दौर से ही कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।

WhatsApp Image 2025 06 19 at 14.05.21

राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एमीनिया के प्रति जागरुकता अभियान चलाया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एमीनिया के प्रति जागरुकता अभियान चलाया है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र को इसका लाभ मिला है। सिकल सेल बीमारी से भावी पीढ़ियां खराब हो जाती हैं। सिकल सेल बीमारी से जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। सिकल सेल एनीमिया होने पर हमारी रक्त कोशिकाएं सिकुड़ने लगती हैं। यह बीमारी आनुवांशिक तौर पर आगे बढ़ती रहती है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग की है। इसमें बड़वानी जिले के सिकल सेल से सबसे ज्यादा प्रभावित होने की जानकारी मिली। यहां सिलक मित्र तैनात किए गए हैं। मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिकल सेल एमीनिया से डरने की आवश्यकता नहीं है। स्क्रीनिंग और रोकथाम के योग्य तरीकों से इस बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। नवजात शिशुओं की जांच के लिए एम्स भोपाल में सिकल सेल जांच यूनिट शुरू की गई है। प्रदेश में जारी अभियान सिकल सेल के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसा है।

आदिवासी अंचलों में खोली जा रहीं फूड प्रोसेसिंग यूनिट

मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बड़वानी, झाबुआ, धार सहित प्रदेश के अन्य जनजातीय बाहुल्य जिलों के लिए अनेक कल्याणकारी कदम उठाए हैं। निमाड़ के किसानों को अब सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। राज्य सरकार ने तापी मेगा रीचार्ज परियोजना पर कार्य शुरू किया है। आदिवासी अंचलों में फूड प्रोसेसिंग यूनिट करने के अभियान अंतर्गत प्रदेशभर में कृषि मेले लगाए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने तीसरी फसल मूंग के लिए सरकारी खरीद शुरू करने के लिए पंजीयन शुरू कर दिया हैं। बिजली बिल से मुक्ति दिलाने के लिए किसानों को सोलर पंप दिए जा रहे हैं। सरकार ने 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदकर किसानों को लाभ दिया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश में दूध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास जारी हैं।

WhatsApp Image 2025 06 19 at 14.05.21 1

नौ साल से लंबित शासकीय कर्मचारी/अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी

मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए पात्र हितग्राहियों के लिए सर्वे शुरू किया गया है। युवा कल्याण के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर शासकीय पदों पर भर्ती अभियान शुरू किया है। राज्य सरकार ने हाल ही में नौ साल से अटकी शासकीय कर्मचारी/अधिकारियों के लिए पदोन्नति का रास्ता खोला है। इससे आगामी वर्षों में दो लाख शासकीय पदों पर नई भर्ती की संभावना बनेगी। प्रदेशभर में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए सांदिपनि विद्यालयों की संख्या बढ़ाई जा रही है। प्रदेश के होनहार छात्रों को साइकिल, स्कूटी और लैपटॉप बांटे जा रहे हैं।

लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर भेजेंगे अतिरिक्त 250 रुपए

मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहन-बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अभियान चल रहा है। अगले महीने प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन मनाने के लिए 250 रुपए की अतिरिक्त राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। बहनों के साथ युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेक कल्याणी योजनाएं शुरू की गई हैं। पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए ओंकारेश्वर में एकात्म धाम के विकास के लिए लगभग 22 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। प्रदेश के 19 धार्मिक शहरों में शराबबंदी का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

विश्व सिकल सेल दिवस पर बड़वानी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम’ में केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल कल्याण श्रीमती सावित्री ठाकुर, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य, उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, बड़वानी जिले के प्रभारी राज्यमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार श्री गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सदस्य डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, पद्मश्री महेश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इन्दौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व मंत्री श्री महेन्द्र हार्डिया कार्यक्रम में इन्दौर से वर्चुअली शामिल हुए।