Big Decision of Yogi Cabinet: शिक्षामित्र को मिलेगा 18,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय 

55

Big Decision of Yogi Cabinet: शिक्षामित्र को मिलेगा 18,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय 

लखनऊ: Big Decision of Yogi Cabinet: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज संपन्न कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्र को 18,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

योगी कैबिनेट के फैसले के बाद शिक्षामित्र का मानदेय 18,000 रुपये प्रतिमाह मिलना शुरू होगा। कैबिनेट ने इसी माह यानी अप्रैल से ही शिक्षामित्र के बढ़े मानदेय के भुगतान का निर्णय लिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसमें मदरसा शिक्षकों की भर्ती परीक्षा आयोग के जरिए करने को लेकर निर्णय लिया गया भर्ती परीक्षा के जरिए होगी।

 *मंत्री ने दी जानकारी* 

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार रुपये और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। शिक्षामित्रों को 10 हजार और अनुदेशकों को 9000 रुपये मासिक मानदेय अब तक दिया जा रहा था।

बैठक के बाद प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल माह से मिलेगा। यानी बढ़ी हुई सैलरी 1 मई से शिक्षामित्रों के खाते में पहुंचेगी।

योगी सरकार ने दो बार की वृद्धि

शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने दो बार शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि की है। योगी सरकार बनने के बाद वर्ष 2017 में शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया था। इसे अब 18 हजार रुपये किया जा रहा है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही कर दी थी। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई और इसे मंजूरी दे दी गई।