

Big IAS Reshuffle is in Offing: MP में IAS अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची लगभग तैयार, CM और CS के बीच हुआ मंथन, 3 कमिश्नर और 10 जिलों के कलेक्टर बदलने के आसार!
भोपाल: Big IAS Reshuffle is in Offing: MP में आजकल में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों में फेरबदल हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के बीच आज मंथन हो चुका है। यह भी हो सकता है कि यह सूची आज देर रात को भी जारी हो सकती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूची में तीन कमिश्नर और 10 जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। मंत्रालय में भी कुछ फेरबदल हो सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सागर संभाग के कमिश्नर इसी माह रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह नए कमिश्नर की पद स्थापना होगी। इसी प्रकार दतिया कलेक्टर रिटायर हो चुके हैं। यहां भी नए कलेक्टर की पोस्टिंग होगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन जिलों के कलेक्टर बदले जा रहे हैं जिनका परफॉर्मेंस पुअर नजर आ रहा है या जिनकी लगातार शिकायत आ रही है।
मंत्रियों की नाराजगी को भी शायद महत्व मिल सकता है।
यह भी पता चला है कि कुछ जिलों के कलेक्टरों, जिनका परफॉर्मेंस अच्छा बताया जाता है, को बड़े जिलों की कमान सौंपी जा सकती है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि यह सूची आज रात में ही आएगी या फिर एक दो रोज में।