बड़ी खबर: महेश पटेल को कांग्रेस ने 6 साल के लिए निष्कासित किया, जानिए वजह

1926

Bhopal : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अलीराजपुर के कांग्रेस नेता महेश पटेल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। कांग्रेस के संगठन प्रभारी और उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने आदेश जारी करके यह कार्रवाई की है।                              IMG 20220318 WA0039

जारी आदेश में कहा गया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को यह जानकारी प्राप्त हुई, कि आपके संरक्षण में अलीराजपुर क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अत्यंत आपत्तिजनक व अनुचित व्यवहार किया गया है। आपका यह आचरण कांग्रेस की रीति-नीति के सर्वथा विपरीत है। आपके इस आचरण को अनुशासनहीनता मानते हुए, आपको कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है ।

उल्लेखनीय है कि कल अलीराजपुर में एक भगोरिया मेले से लौटते हुए कांतिलाल भूरिया और विक्रांत भूरिया पर हमला किया गया था। उसकी कार पर पत्थर बरसाए गए थे। इस हमले में कार का ड्राइवर घायल हो गया था। इस मामले की नामजद शिकायत भी जोबट थाने पर कांतिलाल भूरिया ने की थी। इस घटना के बाद महेश पटेल के खिलाफ पार्टी ने ये कार्रवाई की है।