WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Big Responsibility to Kanhaiya Kumar : कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को AICC में NSUI का प्रभारी बनाया!

दो साल पहले ही कांग्रेस में आए इस युवा तुर्क को अहम जिम्मेदारी!

922
WhatsApp Image 2023 07 06 At 11.01.09 PM 696x511

Big Responsibility to Kanhaiya Kumar : कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को AICC में NSUI का प्रभारी बनाया!

New Delhi : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कन्हैया को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रभारी (AICC) में NSUI का प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले रूचि गुप्ता यह जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उन्होंने करीब ढाई साल पहले इस्तीफा दे दिया था।

कन्हैया कुमार सितंबर 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। इससे पहले साल 2016 में को JNU में अफजल गुरु की बरसी पर आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से लगे देशद्रोही नारों के मामले में जिन 3 छात्रों को आरोपी बनाया गया था, उनमें एक नाम कन्हैया कुमार का भी था। इस मामले के बाद से ही कन्हैया कुमार को एक नई पहचान मिली थी।

WhatsApp Image 2023 07 06 at 11.01.10 PM

कन्हैया ने साल 2002 में पटना के कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला लिया। यहीं से उसने राजनीति की शुरुआत की और फिर अखिल भारतीय छात्र फेडरेशन का सदस्य बना। पटना में पढ़ाई खत्म करने के बाद वह पीएचडी के लिए दिल्ली के जेएनयू में दाखिला लिया। यहां वह 2015 में छात्रसंघ का अध्यक्ष चुना गया। कन्हैया को एक बेहतरीन प्रवक्ता माना जाता है। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में भी उनकी जीत का कारण उनके स्पीच को ही माना जाता है। देशद्रोह का आरोप झेलने वाले कन्हैया कुमार लोकसभा का चनाव भी लड़ चुके हैं।

कन्हैया ने 2019 के लोकसभा चुनाव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर बेगुसराय से लड़ा था। हालांकि, वे चुनाव हार गए थे। भारतीय जनता पार्टी के गिरिराज सिंह ने उन्हें मात दी थी। कन्हैया कुमार सितंबर 2021 में सीपीआई छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे।