पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, हमारी पार्टी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती

415

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, हमारी पार्टी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती

 

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: छतरपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा की दूसरी लिस्ट पर बोले कि शिवराज सिंह का अविश्वास है जो सामने आ रहा है।

वहीं जन आक्रोश यात्रा में उनकी फोटो न होने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमने खुद फोटो लगाने को पार्टी से मना किया था।

मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती।

 

बता दें कि दिग्विजय सिंह जिले के नौगांव में धार्मिक आयोजन में शामिल होने आये हैं। जहां नौगांव मेला ग्राउंड में चल रही ग्रहस्थ संत पंडित देवी प्रभाकर शास्त्री (दद्दा जी) के 88 वें अवतरण दिवस के अवसर पर 134 वां पार्थिव शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक महायज्ञ चल रहा है। यहां दिग्विजय सिंह के साथ छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी पज्जन, महाराजपुर क्षेत्रीय विधायक नीरज दीक्षित, कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित नेता और भक्तगण मौजूद रहे।