WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Biggest Shiv Dola: MP का सबसे बड़ा 56 वा भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव का शिव डोला धूमधाम से निकला, उमड़ा जन सैलाब

2608
WhatsApp Image 2024 08 21 At 18.20.29

Biggest Shiv Dola: MP का सबसे बड़ा 56 वा भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव का शिव डोला धूमधाम से निकला, उमड़ा जन सैलाब

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: खरगोन में आज प्रदेश का सबसे बड़ा 56 वाॅ भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव का शिवडोला लाव लशकर के साथ धूमधाम से निकाला। भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी में श्रदालुओं का जन सैलाब उमड़ा।

भादौ की दूज पर श्रावण माह के समापन के बाद सिद्धनाथ महादेव विराजित होकर शहर में भक्तों को दर्शन देने निकलते है। ऐतिहासिक 56 वे शिव डोले में करीब ढाई से तीन लाख श्रद्धालु आज दिन भर में शामिल हुए। सुबह करीब साढ़े 10 बजे शिव डोले के शुरूआत हुई। करीब 5 किलोमीटर की दूरी करीब 15 घन्टे से अधिक समय में शहर भ्रमण कर सिद्धनाथ महादेव मंदिर परिसर वापस पहुंचेंगे। शिव की बारात में श्रदालुओं की आस्था और श्रद्धा चरम पर दिखाई देती है।

शिवडोले को लेकर पहली बार भव्य निर्माण किया गया था। ऐसा लग रहा था कि भगवान जगन्नाथ की तर्ज पर भगवान सिद्धनाथ महादेव भव्य रथ पर सवार होकर प्रजा का हाल चाल जानने निकले हैं।

प्रदेश के सबसे बड़े शिवडोले में शिवडोले की सुरक्षा में एसएएफ, क्यूआरएफ बल की चार कंपनियों सहित करीब एक हजार से अधिक जवान और 500 से अधिकारी तैनात रहेंगे। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन केमरों से भी निगरानी होगी।

शिवडोले में महाकाल के दर्ज पर पहली बार इन्दौर से पहुंचे 18 सदस्यीय पुलिस बैंड ने बाबा को सलामी दी। चल समारोह में पुलिस बैंड आकर्षण का केन्द्र रहा। शिवडोले में 21 झाकियां, 15 नृत्य दल, 10 ढोल ताशा और नगाड़ा पार्टी भी शामिल हैं।

शहर में आज सुबह से देर रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के साथ रूट भी डायवर्ट किया गया है। शिवडोले में सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री विधायक बालकृष्ण पाटीदार सहित हजारों लोग शामिल हुए।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, गजेन्द्र सिंह पटेल (सांसद, खरगोन)-

 

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, बालकृष्ण पाटीदार (विधायक, खरगोन)-

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, प्रकाश भावसार (प्रवक्ता, सिद्धनाथ महादेव मंदिर, डोला समिति, खरगोन)-

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, नितिन मालवीय (अध्यक्ष, विश्वहिन्दू परिषद, खरगोन)-