WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Bihar: New Political Alignment Taking Place, बिहार में नया राजनीतिक गठजोड़ उभर रहा है!

616

Bihar: New Political Alignment Taking Place, बिहार में नया राजनीतिक गठजोड़ उभर रहा है!

बिहार में इन दिनों एक नये राजनीतिक गठजोड़ की चर्चा है। यह नया समीकरण चुनाव विश्लेषक से नेता बन रहे प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बन रहा है। यह समीकरण उस समय चर्चा में आया जब हाल ही में कुछ रिटायर्ड अधिकारी इसमें शामिल हो गए। खबरों के अनुसार 1986 बैच के बिहार काडर के आई पी एस अधिकारी राजेश कुमार मिश्र के साथ कुछ रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों ने किशोर के नेतृत्व वाले जन सुराज अभियान का दामन थाम लिया।

इन अधिकारियों के नाम है – अजय कुमार द्विवेदी, अरविंद कुमार सिंह, ललन यादव, तुलसी हाजरा, सुरेश शर्मा और गोपाल नारायण सिंह। ये सभी अधिकारी बिहार के ही मूल निवासी हैं।

प्रशांत किशोर पिछले साल 2 May को अभियान शुरू करने की घोषणा की थी और वे इस अभियान में लग गए। वे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा पर निकले हैं और गांव वासियों से संपर्क बना रहे हैं। किशोर गाहे बगाहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यप्रणाली और उनकी सरकार के कामकाज की जम कर आलोचना भी कर रहे हैं। इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि जन सुराज अभियान बिहार में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहा है। यह आने वाला समय ही बताएगा कि वे कितनी जमीन तैयार कर पाए।