मध्य प्रदेश के सिर पर से गुजरेगा Biporjoy Cyclone, MP के आधे हिस्सों में आज होगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी- दक्षिणी राज्यों में मानसून संग मिला जुला असर

2028

मध्य प्रदेश के सिर पर से गुजरेगा Biporjoy Cyclone, MP के आधे हिस्सों में आज होगी बारिश

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

Biporjoy Cyclone अभी भी अपनी चाल को पकड़े हुए हैं। गुजरात से निकलने के बाद वह राजस्थान के दक्षिण पूर्वी इलाके में से होता हुआ मध्य प्रदेश में आज प्रवेश कर रहा है। इसके प्रमुख असर से प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, मंदसौर, नीमच आदि स्थानों पर आज तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश हो सकती है। इसके अलावा चक्रवात के असर से प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में बादल छाए रहेंगे और कई जगह बारिश की संभावना बनी रहेगी।

मध्यप्रदेश में पूर्वी क्षेत्र से भी मानसूनी बादलों का प्रवेश होगा जो प्रदेश के पूर्वी इलाकों में छाएंगे। पूरे प्रदेश में आज हवाएं चलेंगी और मौसम अनुकूल होगा, लेकिन बादलों के कारण गर्मी का एहसास रहेगा।

भारत के उत्तर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड में बारिश की संभावना रहेगी। अलावा पश्चिमी बंगाल, पूर्वी राज्यों और ओडिशा झारखंड में भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। यहां पर बादल उत्तर से पूर्व की ओर चक्कर लगाते हुए दक्षिण की ओर खिसक रहे हैं। मानसूनी बादल इनके साथ मिलकर दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में असर डालेंगे।