Bitter Cold : विशेषज्ञों के मुताबिक ‘भीषण ठंड का चरम आना अभी बाकी!’

उत्तर भारत के लिए शीतलहर का पूर्वानुमान, - 4 डिग्री तक जाएगा पारा!

660

New Delhi : अभी ठंड का दौर गया नहीं है। दो कदम पीछे आकर ठंड फिर तेजी से लौटेगी। इसलिए दावा किया जा रहा है कि उत्‍तर भारत का मौसम आने वाले दिनों में फिर करवट लेगा। क्‍योंकि, ठंड के इस मौसम का चरम आना अभी बाकी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्‍तर भारत का मौसम एक बार फिर करवट लेगा और पारा – 4 (माइनस 4) डिग्री तक जा सकता है।

उत्‍तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। हालांकि, गुरुवार को दिल्‍ली-एनसीआर में धूप खिली रही, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी उत्‍तर भारत के लोगों को जबरदस्त ठंड से गुजरना बाकी है। IMD ने कहा कि दिल्ली ने पिछले 23 सालों में तीसरी सबसे भीषण ठंड का सामना किया है। अब एक मौसम विशेषज्ञ ने भविष्यवाणी की है कि अगले सप्ताह मैदानी इलाकों में तापमान – 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

WhatsApp Image 2023 01 12 at 8.48.13 PM

IMD ने कहा कि दिल्ली में इस हफ्ते हल्की बारिश हो सकती है। पिछले कई हफ्तों से कंपा देने वाली रातों के बाद IMD ने भी इस सप्ताह उत्तर पश्चिमी भारत के निवासियों के लिए भीषण ठंड से केवल अस्थायी राहत की भविष्यवाणी की थी।

लाइव वेदर ऑफ इंडिया के संस्थापक नवदीप दहिया ने ट्वीट कर बताया कि उत्‍तर भारत में 14 से 19 जनवरी के बीच कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 16 से 18 जनवरी के बीच इसके चरम पर रहने की संभावना है। राजधानी में हल्की बारिश से कुछ दिनों के लिए बर्फीले तापमान से कुछ राहत मिल सकती है। दहिया ने कहा कि मैंने करियर में अब तक भविष्यवाणी मॉडल में कभी भी तापमान इतना कम नहीं देखा! मैदानी इलाकों में तापमान – 4 डिग्री से 2 डिग्री तक जाएगा।

IMD ने कहा है कि दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों में शनिवार से शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। विशेषज्ञ ने चेतावनी दी कि तीन दिनों के बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। कोहरा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्‍होंने अधिकतम तापमान के 10 डिग्री से नीचे जाने और ठंडी सुबह या कोल्ड ब्लास्ट दिनों की चेतावनी दी।