जन आक्रोश यात्रा के थीम सॉग पर भाजपा और कांग्रेस का एक दूसरे पर हमला

भाजपा का आरोप पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के गाने से प्रेरित कांग्रेस का थीम सॉग, कांग्रेस का पलटवार पाकिस्तान गाने की जगह हिंदुस्तानी गाने सुनो भाजपाई

493

जन आक्रोश यात्रा के थीम सॉग पर भाजपा और कांग्रेस का एक दूसरे पर हमला

 

भोपाल:कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का थीम सॉग को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर वार-पलटवार किए हैं। जनआक्रोश यात्रा के थीम सॉग ‘चलो…चलो..चलो…चलो… कांग्रेस के संग चलो…चलो…चलो… ’ को भाजपा के नेताओं ने इसे कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम बताया है। वहीं कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि यह गाना सैनिकों द्वारा बनाए गए एक वीडियो और फिल्म लगान से लिया गया है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले पर कहा दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान से इतना प्रेम है कि यात्रा की धीम सॉग चलो-चलो भी उन्होंने पाकिस्तान से लिया है। चलो…चलो…में पहले 28 विधायक चले गए, फिर सरकार चली गई, फिर कांग्रेस की साख चली गई और अब जनता प्रदेश से कांग्रेस का भी चलता कर देगी। इस पर कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा और भाजपा के लोगों को पाकिस्तान गाने सुनने का प्रेम है, वे हिंदुस्तानी गाने सुना करते तो उन्हें पता होता कि कांग्रेस का थीम सॉग कहा से लिया गया है। यह सैनिकों द्वारा बनाए गए एक विडियो और फिल्म लगान के गाने से यह लिया गया है।

इससे पहले सोमवार की सुबह भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा और पंकज चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर थीम सॉग को लेकर कांग्रेस को घेरा है। नरेंद्र सलूजा ने दोनों वीडियो शेयर कर लिखा कि कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम…, वहीं पंकज चतुर्वेदी ने लिखा कि देखिए तुष्टिकरण करने वाली कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम। अपना थीम सॉग भी पाकिस्तान से चुराकर, पाकिस्तान जैसा ही रखा। कब तक पाकिस्तान से प्रेम करेंगे? इन दोनों ने सोशल मीडिया पर इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का थीम सॉग का वीडियो अपलोड किया। जिस सॉग में भी ‘चलो…चलो…इमरान के साथ…’ है। इसमें पाकिस्तान के झंडे लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें इमरान खान की बीच-बीच में नजर आते हैं। वहीं कांग्रेस का थीम सॉग का भी वीडियो इस पर अपलोड किया था।