BJP Appointed 4 New District President: BJP ने MP में 4 जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए

2438
Countdown Begins
BJP Leaders not Happy

BJP Appointed 4 New District President: BJP ने MP में 4 जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए

 

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के चार जिलों में नए भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा नियुक्त किए गए इन जिला अध्यक्षों में बालाघाट में रामकिशोर कावरे, बुरहानपुर में मनोज माने, रतलाम में प्रदीप उपाध्याय और छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम भाजपा के नए जिला अध्यक्ष होंगे।

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवान दास सबनानी द्वारा इस संबंध में जारी यह संगठनात्मक नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।