BJP Changed 4 State Presidents: भाजपा ने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले

975
Election

BJP Changed 4 State Presidents: भाजपा ने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले

New Delhi : भाजपा ने आज चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। ये राज्य है बिहार, राजस्थान, ओडिसा और दिल्ली। ये नियुक्तियां इन राज्यों में राजनीतिक समीकरण साधने और आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए की गई।

WhatsApp Image 2023 03 23 at 1.41.39 PM

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्राट चौधरी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मनमोहन सामल को ओडिशा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। सीपी जोशी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

सीपी जोशी राजस्थान में भाजपा का ब्राह्मण चेहरा हैं और वे चित्तौड़गढ़ से सांसद है। इससे पहले सतीश पुनिया जाट चेहरा थे। जोशी को गैर-विवादास्पद चेहरा माना जाता है।

विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरणों को संतुलित करने के इरादे से इनकी नियुक्ति की गई। राजस्थान की दो प्रमुख जातियां राजपूत और जाट अक्सर राजनीति में अलग-अलग छोर पर रहती हैं। ब्राह्मण चेहरे की घोषणा करके बीच का रास्ता निकालने का प्रयास भाजपा ने किया गया है।

बिहार में सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भी भाजपा ने कई समीकरण साधे। पहले सम्राट चौधरी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया था और अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सौंप दी गई।

सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं। नीतीश कुमार के मुख्य वोट बैंक लव-कुश की काट में सम्राट चौधरी को भाजपा वरियता दे रही है।

वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा की हार के बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। अब कार्यकारी अध्यक्ष को ही नियमित प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त कर दिया।