
भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला जारी, 3 प्रकोष्ठों में बनाए गए प्रदेश संयोजक
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। आज तीन प्रकाष्टों की नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा की गई है।

इस संबंध में भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी नियुक्तियां आदेश के अनुसार चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विशाल बघेल हरदा, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मानसिंह यादव इंदौर और महिला एवं स्वसहायता समूह प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक श्रीमती ममता भदोरिया भिंड को बनाया गया है।





