भाजपा ने पार्टी के दो नेताओं को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित

निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करने पर रमेश मालवीय और रूक्मणी मालवीय को किया निष्कासित

729

भाजपा ने पार्टी के दो नेताओं को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने रतलाम जिले के पूर्व जिला भाजपा महामंत्री तथा आलोट जनपद के पूर्व अध्यक्ष रमेश मालवीय एवं रूक्मणी मालवीय को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं आलोट जनपद के पूर्व अध्यक्ष रमेश मालवीय ने जिला पंचायत चुनाव में निर्दलीय का समर्थन किया,

जबकि रूक्मणी मालवीय ने पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा।प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने इस कृत्य को अनुशासन हीनता मानते हुए जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर रमेश मालवीय एवं रूक्मणी मालवीय को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया हैं।

यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।