18 साल में भाजपा सरकार ने पांच B दिए- कमलनाथ

682

18 साल में भाजपा सरकार ने पांच B दिए- कमलनाथ

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 18 साल में पांच बी दिए हैं। उन्होंने बताया कि ये पांच बी बुराई, बेईमानी, बदमाशी, बेरोजगारी और बर्बादी है। प्रदेश को भाजपा ने यह सब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। अब प्रदेश में कांग्रेस खुशहाली लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा।