BJP Workers in Sex Racket : सेक्स स्कैंडल में फंसे 3 युवक भाजपा से जुड़े, सभी मंत्री विजय शाह के नजदीकी

1297

इंदौर। विजयनगर के एक स्पा-सेंटर में चार दिन पहले पड़े छापे में 10 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया था। यहाँ से थाईलैंड की 10 लड़कियों के साथ 8 ग्राहकों को पकड़ा गया था। इसमें पुलिस ने 3 ऐसे लोगों को पकड़ा है, जो भाजपा से जुड़े हैं। ये तीनों खंडवा जिले के हरसूद इलाके के हैं और प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के नजदीकी हैं। ये तीनों खालवा मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी हैं।

इन्हें गुरुवार को पकड़े गए सेक्स रैकेट में पकड़ा गया था। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के यह नेता प्रदेश सरकार में वन मंत्री विजय शाह के करीबी भी हैं। तीनों वहां मसाज कराने वहां गए थे, इसी दौरान छापा पड़ गया और पुलिस ने इन्हें धर लिया। पकड़े गए 18 में से शनिवार को 17 को जेल भेज दिया। बताते हैं कि 8 में से 4 युवतियों ने सेक्स चेंज करवाकर जिस्मफरोशी का धंधा कर रही थीं। पासपोर्ट में उनका जेंडर मेल लिखा हुआ है।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक पकड़ी गई युवतियों में 4 की पहचान पासपोर्ट में पुरुष बताई गई है। बाद में इनकी पहचान बदली गई। अनैतिक यौन व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के अनुसार थाईलैंड से 7 लड़कियां आई हैं। 4 के पास जब्त पासपोर्ट में इनका जेंडर मेल लिखा हुआ है। चारों जेंडर चेंज कराकर स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा कर रहे थे। पुलिस ने 17 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। स्पा के संचालक संजय से अभी पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में खंडवा के जो तीन युवक पकड़े गए, वो वरुण यादव, विवेक नामदेव और अशोक सिंगला हैं। ये तीनों भाजपा के पदाधिकारी हैं। वरुण यादव युवा मोर्चा खालवा मंडल में उपाध्यक्ष और विवेक नामदेव महामंत्री हैं। अशोक सिंगला भाजपा का कार्यकर्ता है और एक ढाबा चलाता है। ये मंत्री विजय शाह के नजदीक और उन्हीं की विधानसभा के पदाधिकारी हैं। मामला सामने आया तो मंत्री और उनके बेटे दिव्य आदित्य के साथ आरोपियों के फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आए। खालवा के रहने वाले ये तीनों व्यवसायी हैं। वरुण यादव और विवेक तिवारी किराना व्यवसायी हैं। जबकि, अशोक सिंगला का ढाबा है।