BJP हर बूथ का कर रही है सत्यापन, MP में 65 हजार बूथ डिजिटल होकर राज्य और केन्द्र से जुड़ेंगे- VD Sharma

914

खरगोन: खरगोन में भाजपा की बूथ विस्तारक योजना को लेकर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दावा किया कि  देश में पहली बार भाजपा हर बूथ का सत्यापन कर रही है। प्रदेश में 65 हजार बूथ डिजीटल होंगे जो राज्य और केन्द्र से सीधे जुड़ेंगे। स्थानीय प्राचीन ऐतिहासिक सिद्धी विनायक गणेश मंदिर में पूजा अर्चना और अभिषेक करने के बाद भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बूथ विस्तारक योजना अभियान की शुरूवात की।

एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे बीडी शर्मा आज दिन भर दयालपुरा में बूथ क्रमांक-231 की समिति का सत्यापन करेंगे। इससे पूर्व भाजपा जिला कार्यालय में बीडी शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।

 

मीडिया चर्चा के दौरान कमलनाथ के घर चलो घर घर चलो अभियान पर वीडी शर्मा का कहना था कि हमें क्या लेना देना उनका संगठन है उन्हें करना चाहिये। दुनिया में भाजपा ऐसा राजनैतिक संगठन है जो देश के 70 प्रतिशत भू भाग पर काम कर रहा है। भाजपा में गुटबाजी के प्रश्न पर बीडी शर्मा का मानना था कि मनुष्यों का संगठन है मन की भावना रहती है। लेकिन हमारे यहाँ राष्ट्रहित सबसे पहले है। बातचीत कर गुटबाजी का हम समाधान करते हैं। इस दौरान बीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे यहाँ एक परिवार दल नहीं चलता है। हमारे यहाँ सामूहिकता रहती है। अमृत महोत्सव के दौरान प्रदेश के चार लोगों को पद्मभूषण से सम्मानित होने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि मोदी जी हैं तो सम्भव है। पहली बार देश में समान्य पिछड़े गरीब और जनजाति वर्ग के लोगों को पद्मभूषण मिला है। भाजपा ने योग्यता को हमेशा सम्मान दिया।

 

वेब फिल्म अभिनेत्री श्वेता तिवारी के विवादित बोल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का कहना था कि भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे।